Results for वशीकरण

भैरव प्रबल वशीकरण प्रयोग

January 20, 2013
भैरव जी का यह प्रबल वशीकरण  प्रयोग है इस मन्त्र का प्रभाव प्रायः तीन से चार दिन में दिखना शुरू हो जाता है । मन्त्र इस प्रकार है ....
मन्त्र- “ॐ भ्रां भ्रां भूँ भैरवाय स्वाहा। ॐ भं भं भं अमुक-मोहनाय स्वाहा।”

विधि - सर्वप्रथम किसी भी रविवार को १०८ बार की संख्या में भैरव जी की प्रतिमा या चित्र के सामने उपरोक्त मन्त्र का जप करें। भैरव जी को भोग लगाने के लिए काले उड़द के बने पकौड़ों का प्रयोग करें एवं जप काल में सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें । गुग्गुल से १०८ बार आहुतियाँ दे इस प्रकार ये मन्त्र सिद्ध हो जाता है । प्रयोग करने से पहले एक पीपल के पत्ते पर इस मन्त्र को अनार की कलम एवं केसर की स्याही से लिखकर ७ बार पढ़कर फूँक मारें एवं जिसके ऊपर प्रयोग करना है उसके घर में फ़ेंक दें या फिर घर के पिछवाड़े इस पत्ते को दबा दें । इस प्रकार तीन से चार दिनों में इच्छित व्यक्ति का वशीकरण हो जाता है

अपने आगे की पोस्ट में मैं आपको कुछ और सिद्ध वशीकरण  एवं उच्चाटन मन्त्रों से अवगत करवाऊंगा 


भैरव प्रबल वशीकरण प्रयोग भैरव प्रबल वशीकरण प्रयोग Reviewed by Unknown on January 20, 2013 Rating: 5

सभा को मोहित करने का मन्त्र

January 20, 2013

इस मन्त्र के प्रयोग से सभा अथवा व्यक्तियों के समूह को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है । मन्त्र इस प्रकार है ...

सभा मोहन मन्त्र -“गंगा किनार की पीली-पीली माटी। चन्दन के रुप में बिके हाटी-हाटी।। तुझे गंगा की कसम, तुझे कामाक्षा की दोहाई। मान ले सत-गुरु की बात, दिखा दे करामात। खींच जादू का कमान, चला दे मोहन बान। मोहे जन-जन के प्राण, तुझे गंगा की आन। ॐ नमः कामाक्षाय अं कं चं टं तं पं यं शं ह्रीं क्रीं श्रीं फट् स्वाहा।।

विधि - सबसे पहले इसे रविवार के दिन १०८ की संख्या में जप करें फिर इतनी ही संख्या में  हवन करें इस प्रकार ये मन्त्र सिद्ध हो जाता है फिर  जिस दिन आपको किसी सभा में जाना हो अथवा  सभा को मोहित करना हो, उस दिन प्रातः काल  में नित्य कर्मों से निवृत्त होकर ‘गंगोट’ (गंगा की मिट्टी से बना चन्दन ) का चन्दन गंगाजल में घिस ले और उसे १०८ बार उपरोक्त मन्त्र से अभिमन्त्रित करे। फिर श्री कामाक्षा देवी का ध्यान करते हुए  उस चन्दन को मस्तक में लगा कर सभा में जाए, तो सभा के सभी लोग इस तिलकधारी की बातों पर मुग्ध हो जाएँगे।


सभा को मोहित करने का मन्त्र  सभा को मोहित करने का मन्त्र  Reviewed by Unknown on January 20, 2013 Rating: 5

नरसिंह का प्रभावशाली वशीकरण मन्त्र

January 20, 2013

बैहा नारसिंह का ये मन्त्र अपने आप में विशेष प्रभावशाली एवं तुरंत परिणाम को देने वाला है इस मन्त्र को सिद्ध करने के लिए सिर्फ एक माला यानी की १०८ बार जप एवं घी से इतनी ही संख्या में हवन करना पड़ता है और बस मन्त्र सिद्ध हो जाता है । मन्त्र इस प्रकार है .......


मन्त्र - “कामरु खण्ड कामाक्षा देवी जहाँ बसै इस्माइक जोगी । इस्माइल जोगी फूल चढ़ावै । एक फूल हँसै, एक फूल बिहँसै । एक फूल बैहा नारसिंग बसै । जो लेय इस फूल की बास, सो उठ चलै हमारे साथ । जो ना उठ चले हमारे साथ, आधी रात कलेजा फटे । गुरु की शक्ति, मेरी भक्ति । फुरै मन्त्र, ईश्वरी वाचा ।”

विधि - 
किसी भी शुभ दिन अथवा योग में (ग्रहण पर्व अधिक उपयुक्त रहेगा ) इस मन्त्र को किसी भी माला से सिर्फ १०८ की संख्या में जप करने एवं १००८ बार देशी घी की आहुतियाँ देने से मन्त्र सिद्ध हो जाता है ।
प्रयोग करने के लिए पुष्प को इस मन्त्र से सात बार अभिमंत्रित करके जिस व्यक्ति को दे दिया जाए तो उसी दिन से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाता है ।

नरसिंह का प्रभावशाली वशीकरण मन्त्र नरसिंह का प्रभावशाली  वशीकरण मन्त्र Reviewed by Unknown on January 20, 2013 Rating: 5

कामख्या देवी का पान वशीकरण मन्त्र -

January 20, 2013

आज वशीकरण से सम्बंधित कुछ शाबर मन्त्रों से आपका परिचय करवाने जा रहा हूँ जो अपने आप में विलक्षण एवं अद्भुत प्रभावकारी हैं  वैसे तो हर शाबर  मन्त्र अपने आप में एक ख़ास प्रभाव रखता  है लेकिन  ये मन्त्र तभी कारगर साबित  होतें है जब इन्हें सिद्ध कर लिया जाये । जिन मंत्रो में जप संख्या निश्चित न हो उन मंत्रो को किसी भी शुभ दिवस अथवा ग्रहण आदि में १०८ बार जप करके एवं इतनी ही आहुतियों के साथ हवन करने से साधक इन शाबर मन्त्रों का उपयोग करने का अधिकारों हो जाता है ।शाबर मंत्रो को सिद्ध करने से पहले एक माला गुरुमंत्र का जाप करें यदि आपने दीक्षा नही ली है तो गणेश मन्त्र ॐ गं गण पतये नमः  मन्त्र का जाप करें शाबर मंत्रो के क्रम में आज मैं कुछ वशीकरण से सम्बंधित मन्त्रों का उल्लेख करने जा रहा हूँ, आप सबसे निवेदन है की किसी भी मन्त्र का दुरूपयोग न करें जब भी प्रयोग करें अच्छी सोंच एवं जनमानस को लाभ पहुंचाने के लिए करें

 मन्त्र -“ॐ कामरु देश कामाख्या देवी, तहाँ बैठा इस्माइल जोगी । इस्माइल जोगी दिए चार पान । एक पान सों राती माती । दूजे पान सों विरह सँजोती । तीजे पान सों अंग मरोड़े । चौथे पान सों दोऊ कर जोड़े । चारों पान जो मेरे खाय, मेरे पास से कहूँ न जाय । ठाड़े सुख न बैठे सुख, फिर-फिर देखे मेरा मुख । कामरु कामाख्या की आज्ञा फुरै, इस वचनों की सिद्धि पड़ै । ॐ ‌ठः ठः ठः ठः ठः ठः ।”

सिद्ध करने की विधि - किसी भी शुभ काल (रविवार का दिन भी रख सकतें हैं )से १०८ की संख्या में जप प्रारम्भ करें , एवं २१ दिन रोज एक माला का जप करके सिद्ध कर लें । फिर जब प्रयोग करना हो तो रविवार के दिन ४ पान का एक बीड़ा बनाकर खिला दें । ‘साध्या’ का वशीकरण होगा ।

कामख्या देवी का पान वशीकरण मन्त्र - कामख्या देवी का पान वशीकरण मन्त्र - Reviewed by Unknown on January 20, 2013 Rating: 5
Powered by Blogger.